फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake e-Challan: सावधान! भूलकर न करें इस मैसेज पर क्लिक, वरना गंवा सकते हैं जिंदगी भर की कमाई

Tue, 08 Oct 2024 08:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फेक चालान से बचने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
e-Challan Scam Alert: आज के समय में जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप बचकर रहें क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आप अपनी जिंदगी भर की कमाई गंवा सकते हैं। जैसे- इन दिनों चालान को लेकर लोगों को ठगा जा रहा है। दरअसल, ठगी करने वाले लोग आपके मोबाइल नंबर पर आपकी गाड़ी का चालान कटने का फर्जी मैसेज भेजते हैं और इसके बाद आपको ठगने का असली खेल शुरू होता है। इसलिए इस खबर में आप जान सकते हैं कि आप इस ठगी के जाल से कैसे बच सकते हैं, क्योंकि आपके द्वारा किया गया एक क्लिक आपको चपत लगाने के लिए काफी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये फेक ई-चालान होता क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फेक चालान से बचने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानिए ये फेक ई-चालान होता क्या है?
  • सबसे पहले ये समझते हैं कि ये फेक ई-चालान होता क्या है। दरअसल, इसमें आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आता है जिसमें आपको जानकारी दी होती है कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है, क्योंकि आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। इस मैसेज में आपको ये भी बताया जाता है कि आपका कितने रूपये का चालान कटा है।
विज्ञापन

3 of 5
फेक चालान से बचने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • साथ ही इस मैसेज में आपको एक लिंक भी दिया होता है जिस पर क्लिक करके आपको पेमेंट करने के लिए कहा जाता है। पर जरा ठहरिए क्योंकि आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं उसके बाद आपके मोबाइल में एक एपीके एप इंस्टॉल हो जाता है और इसके जरिए जालसाज आपके बैंक खाते को खाली कर देते हैं। इसलिए ऐसी गलती बिलकुल न करें।

4 of 5
फेक चालान से बचने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या करना चाहिए?
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसी कोई ठगी न हो, तो इसके लिए सबसे पहले तो आपको ये जांचना चाहिए कि ये मैसेज किस नंबर से आया है। अगर ये मैसेज किसी पर्सनल नंबर से आया है तो कभी इस पर विश्वास न करें, क्योंकि इस तरह के मैसेज फेक होते हैं
  • इन मैसेज में जो लिंक दिया होता है उस पर कभी क्लिक न करें, क्योंकि ये फेक होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेक चालान से बचने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपको ये जानना है कि ये मैसेज असली है या नकली तो इसके लिए आप ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जा सकते हैं
  • यहां पर जाकर आप ये जान सकते हैं कि सच में आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें