फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Aadhaar: क्या आपने बनवा लिया ई-आधार कार्ड? फायदे जानेंगे तो आज ही करेंगे डाउनलोड

Thu, 19 Sep 2024 09:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
e-Aadhaar Card Importance: जो लोग भारत के नागरिक हैं उनके पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं जिनसे वे अपनी पहचान बता सकते हैं, लेकिन अगर बात आधार कार्ड की आती है तो बाकी दस्तावेजों से ये दस्तावेज काफी जरूरी नजर आता है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा लोगों के आधार कार्ड बनाए जाते हैं जो डाक द्वारा आपके घर पहुंचता है, लेकिन क्या आप ई-आधार के बारे में जानते हैं? और अगर जानते हैं तो क्या आपने ये बनवा लिया है? शायद नहीं, लेकिन ई-आधार कार्ड के कई फायदे हैं जिन्हें जानने के बाद आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ई-आधार कार्ड के फायदों के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
  • दरअसल, सबसे पहले तो ये जान लें कि ई-आधार कार्ड आपके ही आधार की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है। आप इसे अपने मोबाइल, कंप्यटूर में रख सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि इसके फटने या गुम होने का डर नहीं होता है।
विज्ञापन

3 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
ई-आधार को डाउनलोड करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पास ई-आधार हो, तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/en पर जाना होता है
  • फिर यहां पर आपको तीन विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको आधार नंबर वाले पर क्लिक करना है

4 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होता है
  • आधार नंबर भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दिखेगा
  • इस कैप्चा को आपको यहां भरना होता है
  • फिर आपको 'सेड ओटीपी' पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है) पर एक ओटीपी आएगा
  • आपको इस आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको 'वेरिफाई एंड डाउनलोड' वाले बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका ई-आधार डाउनलोड हो जाएगा
  • आप इस ई-आधार को अपने नाम के पहले चार अक्षर और जन्मतिथि का वर्ष दर्ज (पासवर्ड दर्ज कर) कर खोल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें