फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: सड़क पर बाइक-कार चलाते समय रखेंगे इन चार बातों का ध्यान, तो चालान से ही नहीं दुर्घटना से भी बचेंगे

Thu, 21 Mar 2024 01:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ड्राइविंग करते समय कभी न करें ये गलतियां? - फोटो : Amar Ujala
लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास कार हो या खुद की बाइक हो। पर ऐसा सबके साथ नहीं हो पाता और इसकी वजह है कि इनकी कीमत का ज्यादा होना। पिछले कुछ समय में दोपहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन तक की कीमतों में काफी उछाल देखा गया है। अगर दोपहिया वाहन की ही बात करें, तो एक लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, ऐसे में अगर आपकी महंगी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाए, तो काफी दुख होता है। यही नहीं, कई बार तो हमारी कुछ गलतियों के कारण हमारा चालान कट सकता है या फिर दुर्घटना तक हो सकती है। इसलिए हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि ड्राइविंग करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं ये बातें कौन सी हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ड्राइविंग करते समय कभी न करें ये गलतियां? - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका चालान न कटे और आप दुर्घटना से भी बचे रहें, तो आपको कार में सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन में हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप बच सकते हैं, लेकिन ऐसा न करने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ड्राइविंग करते समय कभी न करें ये गलतियां? - फोटो : istock
नंबर 2
  • जब भी गाड़ी चलाएं, तो ध्यान रखें कि किसी भी मोड पर मुड़ने से पहले, यू-टर्न लेते समय आदि, इंडिकेटर जरूर दें। कई लोग बिना इंडिकेटर दिए ही कट मार लेते हैं, जिससे दुर्घटना तक हो सकती है और चालान भी कट सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

4 of 5
ड्राइविंग करते समय कभी न करें ये गलतियां? - फोटो : istock
नंबर 3
  • गाड़ी चलाते समय स्पीड में चलने से बचें। कई लोग गाड़ी को काफी तेज चलाते हैं, लेकिन वो कहते हैं न कि सावधान हटी और दुर्घटना घटी। इसलिए हमेशा तय स्पीड में ही गाड़ी चलाएं, वरना आपका ओवरस्पीडिंग का चालान कट सकता है और तेज गाड़ी चलाने से दुर्घटना की भी संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्राइविंग करते समय कभी न करें ये गलतियां? - फोटो : istock
नंबर 4
  • आमतौर पर देखने में आता है कि लोग ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात करते हैं। ऐसा करना पूरी तरह से गलत है, इसलिए ड्राइविंग के समय किसी भी कॉल पर बात न करें और अगर बात करनी है, तो गाड़ी को साइड में रोककर करें। वरना आपका चालान कट सकता है और हो सकता है कि दुर्घटना भी हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें