Driving Licence Renewal Time Limit: ड्राइविंग लाइसेंस हर वाहन चालक के लिए सबसे महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज होता है। हालांकि, कई बार लोग इसकी एक्सपायरी डेट पर ध्यान नहीं देते और लाइसेंस की वैधता समाप्त हो जाती है। सड़क पर अमान्य या एक्सपायर लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाना गैर-कानूनी है और इस पर भारी चालान लग सकता है।
भारतीय मोटर वाहन नियम के तहत ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद उसे रिन्यू कराने के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की गई है। अगर आप समय रहते अपने लाइसेंस को रिन्यू करा लेते हैं, तो आपको दोबारा ड्राइविंग टेस्ट देने की आवश्यकता नहीं पड़ती। आइए इस लेख में समझते हैं कि डीएल रिन्यू कराने के क्या नियम हैं।