Double Toll Deducted Fastag How To Get Refund: हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते समय कई बार ऐसा होता है कि टोल प्लाजा पार करने के कुछ ही मिनटों में या अगले टोल पर आपके फास्टैग वॉलेट या बैंक खाते से दो बार टोल कट जाता है। कई बार तकनीकी गड़बड़ी, नेटवर्क स्लो होने, आरएफआईडी रीडर की खराबी या सिस्टम में देरी के कारण एक ही सफर का शुल्क दो बार कट जाता है।
आम वाहन चालकों को अक्सर लगता है कि कटा हुआ अतिरिक्त पैसा वापस नहीं मिल सकता, जबकि ऐसा नहीं है। नियमों के तहत अगर गलत तरीके से या दो बार टोल कटा है, तो आप अपना पैसा वापस पा सकते हैं। बस इसके लिए आपको सही प्रक्रिया और समयसीमा की जानकारी होनी चाहिए।