फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Rules: क्या दुकान में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करने पर हो सकती है जेल? जानें नियम

Wed, 08 Apr 2026 06:18 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Illegal Use Of Domestic LPG in Shops: अक्सर ये देखने को मिलता है कि छोटे दुकानदार अक्सर अपने दुकानों में घरेलू LPG का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि दुकानों में घरेलू LPG का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
कमर्शियल गैस सिलिंडर का कनेक्शन - फोटो : Amar Ujala
भारत में घरेलू रसोई गैस पर सरकार सब्सिडी देती है ताकि आम परिवारों का खर्च कम रहे। मगर कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जहां इस सब्सिडी वाले सिलिंडर का इस्तेमाल कुछ लोग अपने दुकानों, होटलों या रेस्टोरेंट में करते हैं। बता दें कि घरेलू सिलिंडर का किसी भी तरह के व्यवसाय में इस्तेमाल करना एक गंभीर अपराध है। 

अक्सर छोटे दुकानदार या हलवाई कुछ पैसे बचाने के चक्कर में घर के सिलिंडर का कमर्शियल उपयोग करने लगते हैं। मगर पकड़े जानें पर इसे 'आवश्यक वस्तु अधिनियम' का उल्लंघन माना जाता है। अगर खाद एवं रसद विभाग की टीम या पुलिस छापेमारी के दौरान आपको दुकान में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करते हुए पकड़ती है, तो न सिर्फ आपका सिलिंडर जब्त होगा, बल्कि आपको भारी जुर्माने के साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इसके पीछे के कानून क्या हैं और पकड़े जाने पर कितनी सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

2 of 5
दुकान में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करना कानूनी जुर्म - फोटो : अमर उजाला
अवैध इस्तेमाल पर कानूनी कार्रवाई और सजा
  • आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दोषी पाए जाने पर आपको 3 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है।
  • पहली बार पकड़े जाने पर भारी आर्थिक दंड लगाया जाता है, जो बार-बार नियम तोड़ने पर बढ़ता जाता है।
  • छापेमारी के दौरान पाए गए सभी अवैध सिलिंडर, रेगुलेटर और पाइप को मौके पर ही ज़ब्त कर लिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
LPG गैस को लेकर घरेलू और कार्मसियल गैस का नियम - फोटो : ANI
क्यों है यह कानून इतना सख्त?
  • दरअसल, घरेलू गैस पर सरकार जनता की मदद के लिए सब्सिडी देती है, इसका व्यापारिक लाभ उठाना सरकारी धन की चोरी माना जाता है।
  • कमर्शियल सिलिंडर ज्यादा मजबूत होते हैं, जबकि घरेलू सिलिंडर का दुकानों में लापरवाही से इस्तेमाल बड़े धमाके का कारण बन सकता है।
  • इस कानून का उद्देश्य गैस की कालाबाजारी को रोकना और जरूरतमंद परिवारों तक गैस की पहुंच सुनिश्चित करना है।

4 of 5
कमर्शियल गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दुकानदारों के लिए क्या है सही तरीका?
  • हमेशा 19 किलो वाले नीले रंग के कमर्शियल सिलिंडर का ही इस्तेमाल करें, जो विशेष रूप से व्यापार के लिए बने हैं।
  • अपनी दुकान के नाम पर गैस एजेंसी से व्यावसायिक कनेक्शन लें और उसके बिल का रिकॉर्ड संभाल कर रखें।
  • जब भी जांच टीम आए, उन्हें अपना कमर्शियल गैस कनेक्शन का सर्टिफिकेट और रीफिल की रसीदें दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घरेलू गैस सिलिंडर का दुकानों में इस्तेमाल न करें - फोटो : Adobe Stock
सतर्क रहें और कानून न तोड़ें
  • वर्तमान में प्रशासन की टीमें ड्रोन और गुप्त सूचनाओं के जरिए अवैध गैस इस्तेमाल पर कड़ी नजर रख रही हैं।
  • बार-बार नियम तोड़ने पर प्रशासन आपकी दुकान का लाइसेंस रद्द कर सकता है और दुकान को सील कर सकता है।
  • अगर अवैध सिलिंडर से कोई हादसा होता है, तो इंश्योरेंस कंपनी कोई क्लेम नहीं देगी और पूरी जिम्मेदारी दुकानदार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें