फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: क्या रात भर चलाने से एसी जल्दी खराब हो जाता है? जान लें काम की बात

Sat, 23 May 2026 12:30 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kya Raat Bhar AC Chalane Se Kharab Ho Jata Hai: क्या आप भी रात भर एसी चलाते हैं और इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि कहीं रात भर एसी चलाने से एसी खराब तो नहीं हो जाएगा? चलिए जानते हैं आखिर क्या सच में ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
रात में लगातार एसी चलाने से क्या खराब हो जाता है? - फोटो : Amar Ujala AI
AC Damage Reason: एक बड़ी संख्या में बीते कुछ वर्षों में लोग कूलर को छोड़ एसी का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है साल दर साल बढ़ती गर्मी। पारा हर साल तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण लोगों के लिए इस गर्मी को झेलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में दिन हो या फिर रात, लोग हर वक्त एसी चलाने को मजबूर है। वहीं, कई बार लोगों को आपने ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि एसी को रात भर नहीं चलाना चाहिए, वरना ये जल्दी खराब हो जाता है? पर क्या असल में ऐसा है? क्या सच में रात भर एसी चलाने से जल्दी खराब हो जाता है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
रात में लगातार एसी चलाने से क्या खराब हो जाता है? - फोटो : AI Generated
क्या रात भर एसी चलाने से खराब हो सकता है?
  • नहीं, ऐसा नहीं है रात भर एसी चलाने से खराब नहीं होता
  • ऐसा इसलिए क्योंकि एसी को इसी तरह से डिजाइन किया जाता है कि वो कई घंटों तक लगातार चल सके
  • माना जाता है कि एसी का कंप्रेसर दिन के समय रात में अधिक आराम से चलता है यानी इस पर कम दबाव पड़ता है, क्योंकि रात में धूप नहीं होता और दिन के मुकाबले गर्मी भी कम होती है
विज्ञापन

3 of 5
रात में लगातार एसी चलाने से क्या खराब हो जाता है? - फोटो : Adobe Stock
एसी चलाते समय क्या-क्या बातें ध्यान रखें?
  • पर अगर एसी चलाते समय कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो बिजली का बिल बढ़ जाता है
  • साथ ही एसी के कंप्रेसर पर बुरा प्रभाव जरूर पड सकता है जिससे वो जल्दी खराब हो सकता है

4 of 5
रात में लगातार एसी चलाने से क्या खराब हो जाता है? - फोटो : AdobeStock
  • एसी को जब भी चलाएं, तो ये सुनिश्चित करें कि उसकी तय समय पर सर्विस हुई हो
  • अगर एसी को बिना सर्विस के चलाया जाए तो फिल्टर में जमने वाली धूल-गंदगी के कारण कूलिंग होने में सामान्य से अधिक समय लगता है
  • इससे कंप्रेसर को अधिक चलना पड़ता है और कंप्रेसर पर दबाव भी पड़ता है जिससे ये जल्दी खराब हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात में लगातार एसी चलाने से क्या खराब हो जाता है? - फोटो : AI Generated
एसी चलाते समय टेंपरेचर कितना रखें?
  • एसी को कई लोग 16 पर चलाते हैं
  • जबकि, एसी चलाने का सही टेंपरेचर 24 माना जाता है
  • इससे बिजली का बिल भी कम आने में मदद मिलती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें