Net Metering Calculation India: आज के समय में महंगे बिजली बिलों से परेशान होकर लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने लगे हैं, ताकि उनका बिजली का खर्च कम हो सके। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली का बिल पूरी तरह से फ्री हो जाता है?
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सिर्फ सोलर पैनल लगवाने मात्र से बिजली का बिल शून्य नहीं हो जाता है, बल्कि इसके पीछे नेट मीटरिंग का पूरा गणित काम करता है।
उदाहरण के लिए मान लीजिए किसी कि एक सामान्य घर में 3 किलोवाट (kW) का कनेक्शन और उतने ही क्षमता का सोलर पैनल लगा है। ऐसे में बिजली बिल कितना कम आ सकता है आइए इसको समझते हैं। ये समझना जरूरी है कि आज के समय में अधिकतर लोगों के पास एसी, फ्रिज, गीजर, मोटर आदी रहता है, इसलिए हमने 3 केवी का उदाहरण लिया है। आइए इसकी गणित समझते हैं।