फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के लिए जानना जरूरी: क्या पंप का नोजल पकड़ने से गाड़ी में कम पेट्रोल-डीजल जाता है? यहां जानें सच

Sat, 26 Sep 2026 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेट्रोल पंप पर नोजल को हाथ से पकड़ने या ट्रिगर को अलग तरीके से दबाने से तय मात्रा से कम ईंधन मिलना जरूरी नहीं है। ईंधन की सही मात्रा मुख्य रूप से डिस्पेंसिंग यूनिट की मीटरिंग और उसकी कैलिब्रेशन पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या नोजल पकड़ने से कम पेट्रोल-डीजल मिलता है? - फोटो : Amar Ujala AI
आप भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाते होंगे? इस दौरान आप कई बातों का ध्यान रखते होंगे? जैसे, पेट्रोल पंप की मशीन पर जीरो रीडिंग देखना, डेंटसिटी देखना आदि। पर इन सबके बीच एक बात और लोग ध्यान देते हैं।

दरअसल, पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय आपने भी कई लोगों को नोजल को लेकर चर्चा करते सुना होगा? कुछ लोगों का मानना है कि नोजल को पूरी तरह दबाकर पेट्रोल-डीजल भरवाने से कम ईंधन मिलता है, लेकिन क्या सच यही है या कुछ और? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। पेट्रोल-डीजल भरवाने वाले लोग इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या नोजल पकड़ने से कम पेट्रोल-डीजल मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या नोजल को पकड़ने या बार-बार दबाने से कम ईंधन मिलता है?
  • दरअसल, कई पेट्रोल पंप कर्मी नोजल के लीवर को लगातर दबाकर रखते हैं या बार-बार दबाते या छोड़ते हैं आदि
  • ऐसे में लोगों को लगता है कि इससे उन्हें ईंधन कम मिलता है और पेट्रोल पंप कर्मी उनके साथ धोखा करते हैं
  • पर ये जान लें कि सिर्फ नोजल पकड़ने के तरीके से पेट्रोल या डीजल की तय मात्रा कम नहीं हो जाती
  • पेट्रोल पंप की डिस्पेंसिंग मशीन ईंधन की मात्रा को मापकर दिखाती है
विज्ञापन

3 of 5
क्या नोजल पकड़ने से कम पेट्रोल-डीजल मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसमें मीटरिंग सिस्टम होता है, जो डिस्पेंस किए गए ईंधन की मात्रा को रिकॉर्ड करता है
  • इसलिए अगर ग्राहक ने मशीन पर 10 लीटर पेट्रोल भरवाने के लिए कहा है
  • तो सामान्य स्थिति में नोजल को हाथ से पकड़ने के तरीके से यह मात्रा अपने आप कम नहीं हो जाती

4 of 5
क्या नोजल पकड़ने से कम पेट्रोल-डीजल मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
फिर नोजल को धीरे या तेज चलाने की बात क्यों होती है?
  • नोजल के ट्रिगर से ईंधन का फ्लो नियंत्रित किया जाता है
  • कई नोजल में अलग-अलग फ्लो सेटिंग उपलब्ध होती हैं
  • ट्रिगर को ज्यादा खोलने पर ईंधन तेजी से निकल सकता है और कम खोलने पर फ्लो धीमा हो सकता है
  • लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि धीमी गति पर मशीन ग्राहक को कम ईंधन देगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या नोजल पकड़ने से कम पेट्रोल-डीजल मिलता है? - फोटो : AI Generated
  • ईंधन की मात्रा मीटरिंग सिस्टम से दर्ज होती है
  • नोजल में ऑटोमैटिक शट-ऑफ की सुविधा भी होती है
  • जब टैंक में ईंधन का स्तर ऊपर आता है और सिस्टम को निर्धारित स्थिति का संकेत मिलता है, तो नोजल अपने आप फ्लो रोक सकता है
  • इसलिए बेहतर यह है कि पेट्रोल भरने के समय नोजल को बार-बार दबाने की जरूरत नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें