फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

eSIM लगाने से क्या सच में इंटरनेट तेज हो जाता है? जान लें असली सच वरना रहेंगे कन्फ्यूज

Mon, 25 May 2026 02:03 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kya eSIM se internet ki speed tej ho jaati hai: eSIM टेक्नोलॉजी तेजी से नए स्मार्टफोन्स का हिस्सा बन रही है। लेकिन क्या इससे इंटरनेट स्पीड भी बढ़ती है, या इसके पीछे कोई और वजह होती है?
विज्ञापन
1 of 5
eSIM - फोटो : AI Generated
eSIM ke mukhya fayde kya hain: आजकल कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ग्राहकों को eSIM सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 5G स्मार्टफोन्स में भी यह फीचर आम होता जा रहा है। वहीं अक्सर कई यूजर्स यह सवाल करते हैं कि क्या eSIM का इस्तेमाल करने से इंटरनेट की स्पीड तेज हो जाती है? आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि इंटरनेट की स्पीड सीधे तौर पर eSIM या फिजिकल SIM पर निर्भर नहीं करती है।

मोबाइल डाटा की स्पीड मुख्य रूप से नेटवर्क कवरेज, 4G या 5G सपोर्ट, फोन के मॉडेम, नेटवर्क भीड़ और कई दूसरे कारणों पर निर्भर करने का काम करती है। हालांकि, eSIM टेक्नोलॉजी नए जमाने की कनेक्टिविटी को आसान बनाने का काम कर रही है। इसके कई ऐसे फायदे हैं, जो यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
eSIM - फोटो : FREEPIK

eSIM क्या होती है और यह फोन के डिज़ाइन को कैसे बेहतर बनाती है?

  • eSIM यानी Embedded SIM एक खास तरह की डिजिटल सिम होती है।
  • यह फोन के अंदर पहले से लगी रहती है।
  • इसमें अलग से किसी तरह के फिजिकल SIM कार्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • फिजिकल सिम कार्ड का स्पेस न होने की वजह से फोन कंपनियों को डिवाइस के अंदर अतिरिक्त जगह मिलती है।
  • इसी स्पेस का इस्तेमाल बड़ी बैटरी, बेहतर कूलिंग सिस्टम या पतले डिजाइन के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
eSIM - फोटो : FREEPIK

eSIM से इंटरनेट स्पीड तेज होती है या नहीं?

  • वहीं अगर इंटरनेट स्पीड के सवाल की बात करें, तो eSIM और सामान्य SIM दोनों एक ही मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट होते हैं।
  • अगर आपके स्मार्टफोन में बेहतर 5G मॉडेम और मजबूत नेटवर्क सपोर्ट है, तो इंटरनेट स्पीड तेज हो सकती है।
  • कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में एडवांस नेटवर्क चिप लगी होती है, जो कमजोर सिग्नल में भी स्थिर कनेक्शन बनाए रखने का काम करती हैं।
  • इस कारण कई यूजर्स को लगता है कि eSIM तेज इंटरनेट दे रही है, जबकि असल वजह फोन की नेटवर्क टेक्नोलॉजी और बेहतर हार्डवेयर होती है।

4 of 5
eSIM - फोटो : FREEPIK

eSIM के मुख्य फायदे क्या हैं?

  • eSIM के कई बड़े फायदे हैं।
  • सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर बिना सिम निकाले आसानी से नेटवर्क को बदल सकता है।
  • इसमें उसे किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • eSIM के चोरी या खोने का जोखिम भी नहीं होता है।
  • आने वाले समय में eSIM का इस्तेमाल और तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
eSIM - फोटो : Freepik

तेज इंटरनेट के लिए सिर्फ eSIM काफी क्यों नहीं है?

  • हालांकि, इंटरनेट की अच्छी स्पीड प्राप्त करने के लिए सिर्फ eSIM काफी नहीं होता है।
  • इसके लिए मजबूत नेटवर्क कवरेज, नया स्मार्टफोन, बेहतर प्रोसेसर और कम नेटवर्क ट्रैफिक भी जरूरी है।
  • अगर आपका फोन 5G सपोर्ट करता है और आपके इलाके में अच्छा नेटवर्क उपलब्ध है, तभी आपको तेज और स्थिर इंटरनेट स्पीड मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें