फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड की क्या कोई एक्सपायरी डेट भी होती है? कंफ्यूजन से बचने के लिए यहां जानें नियम

Thu, 10 Sep 2026 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Expiry Date: आयुष्मान कार्ड को लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या इसकी भी कोई एक्सपायरी डेट होती है? आप यहां अपने मन में चल रहे कंफ्यूजन को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आयुष्मान कार्ड एक्सपायर भी होता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Ayushman Card: अगर ये कहा जाए कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश की प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य योजना है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो? इसके तहत पात्र परिवारों को इलाज के लिए हर साल 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाता है।

इसी वजह से कई लोगों को लगता है कि 5 लाख रुपये का कवर खत्म होने के साथ आयुष्मान कार्ड भी एक्सपायर हो जाता है। इसलिए अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बना है, तो आपके लिए इसका नियम जानना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं कि क्या सच में आयुष्मान कार्ड एक्सपायरी होता है या नहीं। आयुष्मान कार्डधारक आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या आयुष्मान कार्ड एक्सपायर भी होता है? - फोटो : Amar Ujala
क्या आयुष्मान कार्ड की कोई एक्सपायरी डेट होती है?
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण यानी NHA की जानकारी के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड लाभार्थी की पहचान के लिए इस्तेमाल होने वाला ई-कार्ड है
  • इसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की सेवाओं यानी मुफ्त इलाज का लाभ लेने के लिए किया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
क्या आयुष्मान कार्ड एक्सपायर भी होता है? - फोटो : Amar Ujala
  • NHA के दस्तावेज में ई-कार्ड को पात्र और सत्यापित लाभार्थी की पहचान के तौर पर बताया गया है
  • ऐसे में सिर्फ आयुष्मान कार्ड पर किसी तारीख के खत्म होने को देखकर ये नहीं माना जाना चाहिए कि आपका आयुष्मान कार्ड अपने आप समाप्त हो गया है
  • जान लें आयुष्मान कार्ड की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है

4 of 5
क्या आयुष्मान कार्ड एक्सपायर भी होता है? - फोटो : Amar Ujala
फिर 5 लाख रुपये की सीमा क्या है?
  • यहां लोगों को सबसे ज्यादा कंफ्यूजन ये होता है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आपको प्रति परिवार हर साल 5 लाख रुपये तक का कवर यानी 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है
  • इसका मतलब ये नहीं है कि कार्ड केवल एक साल के लिए वैध है
  • 5 लाख रुपये योजना के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य कवर की वार्षिक सीमा है और हर साल लगभग 1 अप्रैल को कार्ड में नई लिमिट अपने आप रिन्यू हो जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आयुष्मान कार्ड एक्सपायर भी होता है? - फोटो : Amar Ujala
क्या आयुष्मान कार्ड बंद या निष्क्रिय हो सकता है?
  • हां, कुछ स्थितियों में आयुष्मान कार्ड बंद या निष्क्रिय हो सकता है
  • जैसे- ई-केवाईसी न करवाना, पात्रता खत्म होना, वेरिफिकेशन में कमी या खुद से बंद करवाना आदि
  • पर अगर आप पात्र हैं और आपके सभी काम पूरे हैं, तो आपका कार्ड बंद नहीं होता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें