Kya cooler me barf daal sakte hai: गर्मी के मौसम में कूलर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। हालांकि, अक्सर कूलर का इस्तेमाल करते समय कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या कूलर में बर्फ डालने से उसकी ठंडक बढ़ जाती है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि हर कूलर की बनावट और तकनीक अलग होती है। इस कारण बर्फ का प्रभाव भी सभी मॉडलों में समान नहीं होता।