Insurance Claim Rejection Complaint: जब भी हमारे साथ कोई दुर्घटना होती है या परिवार में कोई मेडिकल इमरजेंसी आती है, तो हम अपनी गाड़ी या सेहत के बीमा पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। सभी कागजात और दस्तावेज पूरे होने के बावजूद कई बार बीमा कंपनियां किसी न किसी बहाने से हमारा क्लेम खारिज कर देती हैं या भुगतान में महीनों लटका देती हैं।
ऐसी स्थिति में आम आदमी खुद को पूरी तरह असहाय महसूस करता है। मगर आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत सरकार और बीमा नियामक ने इसके खिलाफ बहुत सख्त नियम बनाए हैं। सही जानकारी और कानूनी मंच की मदद से आप अपना हक का पैसा वापस पा सकते हैं। आइए बहुत आसान भाषा में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।