फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी बिस्तर पर रखकर इस्तेमाल करते हैं लैपटॉप? जानें इसके बड़े खतरे

Mon, 26 Oct 2026 05:16 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Laptop Overheating Causes And Dangers: बिस्तर या चादर पर लैपटॉप रखने से उसके कूलिंग वेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं।
वेंट्स बंद होने से मशीन में ओवरहीटिंग बढ़ती है, जिससे मदरबोर्ड और बैटरी खराब हो सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बिस्तर पर लैपटॉप चलाना नुकसान - फोटो : AI
Using Laptop On Bed Risks आज के समय में ऑफिस का काम हो, पढ़ाई करनी हो या फिर आराम से फिल्म देखनी हो, हम में से ज्यादातर लोग बिस्तर पर चादर या कंबल के ऊपर लैपटॉप रखकर चलाना बेहद पसंद करते हैं। यह तरीका भले ही आरामदायक लगता है, लेकिन आपकी यह छोटी सी आदत आपके महंगे लैपटॉप को अंदर ही अंदर पूरी तरह बर्बाद कर सकती है। 

बिस्तर पर लैपटॉप इस्तेमाल करने से मशीन की कूलिंग प्रक्रिया पर बहुत बुरा असर पड़ता है, जिससे कई गंभीर तकनीकी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। यदि आप भी इस आदत से जुड़े खतरों से अनजान हैं, तो समय रहते इसके नुकसान जान लेना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बिस्तर पर लैपटॉप रखने से कौन-कौन से बड़े खतरे पैदा होते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लैपटॉप के इस्तेमाल को लेकर सावधानी - फोटो : Freepik.com
बिस्तर पर लैपटॉप रखकर चलाने के नुकसान
  • लैपटॉप के नीचे हवा पास होने के लिए छोटे-छोटे वेंट्स यानी छेद बने होते हैं। 
  • जब आप इसे चादर या बिस्तर पर रखते हैं, तो गद्दे और कपड़े की वजह से ये वेंट्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
प्रोसेसर और मदरबोर्ड पर क्या असर पड़ता है?
  • वसंत और हवा का रास्ता बंद होने से मशीन की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है और वह अंदर ही अंदर बहुत ज्यादा गर्म होने लगती है।
  • इस अत्यधिक ओवरहीटिंग के कारण प्रोसेसर और मदरबोर्ड को भारी नुकसान पहुंचता है।

4 of 5
क्या बैटरी लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या बैटरी लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है?
  • लगातार अधिक तापमान में काम करने के कारण लैपटॉप की बैटरी तेजी से कमजोर होने लगती है।
  • इसके अलावा, हीटिंग की वजह से बैटरी के सूजने या खराब होने का खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लैपटॉप चलाते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
लैपटॉप चलाते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?
  • अगर आपको बिस्तर पर बैठकर काम करना ही पड़े, तो हमेशा एक ठोस लैपटॉप स्टैंड या कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें।
  • इससे मशीन के नीचे पर्याप्त हवा बनी रहती है और वह सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें