Using Laptop On Bed Risks आज के समय में ऑफिस का काम हो, पढ़ाई करनी हो या फिर आराम से फिल्म देखनी हो, हम में से ज्यादातर लोग बिस्तर पर चादर या कंबल के ऊपर लैपटॉप रखकर चलाना बेहद पसंद करते हैं। यह तरीका भले ही आरामदायक लगता है, लेकिन आपकी यह छोटी सी आदत आपके महंगे लैपटॉप को अंदर ही अंदर पूरी तरह बर्बाद कर सकती है।
बिस्तर पर लैपटॉप इस्तेमाल करने से मशीन की कूलिंग प्रक्रिया पर बहुत बुरा असर पड़ता है, जिससे कई गंभीर तकनीकी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। यदि आप भी इस आदत से जुड़े खतरों से अनजान हैं, तो समय रहते इसके नुकसान जान लेना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बिस्तर पर लैपटॉप रखने से कौन-कौन से बड़े खतरे पैदा होते हैं।