Who Is Eligible For Bharat Series Plate?: नौकरी या तबादले के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले लोगों के लिए अपनी गाड़ी का दोबारा पंजीकरण करवाना बड़ी सिरदर्दी होती है। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने 'बीएच' यानी भारत सीरीज नंबर प्लेट की सुविधा शुरू की है, जिस पर राज्य का कोड नहीं लिखा होता।
सामान्य नियमों में दूसरे राज्य में लंबे समय तक गाड़ी रखने पर नया नंबर लेना पड़ता है, लेकिन बीएच नंबर होने पर यह झंझट नहीं रहता। हालांकि, यह खास नंबर प्लेट हर किसी को नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए तय पात्रता और नियम बने हुए हैं। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि यह किसे मिल सकती है।