Do Tubeless Tyres Puncture: आजकल ज्यादातर कार और बाइक में ट्यूबलेस टायर का ही इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोगों के मन में यह गलतफहमी होती है कि ट्यूबलेस टायर कभी पंचर ही नहीं होते या इनमें से कभी हवा नहीं निकल सकती। हालांकि, यह पूरी तरह से सही नहीं है। ट्यूबलेस टायर में कील या नुकीली चीज चुभने पर भी हवा तुरंत बाहर नहीं निकलती, जिससे वाहन चालक को अचानक संतुलन खोने का खतरा नहीं रहता।
यही कारण है कि लोग इसे 'पंचर-प्रूफ' मानते हैं। मगर सच्चाई ये है कि ट्यूबलेस टायर भी पंचर होते हैं मगर इनकी हवा धीरे-धीरे निकलती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में बेहद सरल भाषा में समझते हैं।