Aadhaar Card: आधार कार्ड आने के बाद देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस कार्ड के चलते ही सरकार आज तमाम जरूरी सुविधाओं को काफी तेजी से लाभार्थी तक पहुंचा पा रही है। आज आधार कार्ड का इस्तेमाल कई जरूरी कार्यों के लिए किया जा रहा है। स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने से लेकर वित्त से जुड़े कई कामों में आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। आधार आपकी पहचान का प्रमाण होता है। इसमें आपका बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डाटा दर्ज होता है। वहीं कई बार आधार कार्ड गलती से गुम या फिर चोरी हो जाता है। ऐसी स्थिति में कई मर्तबा लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। आधार कार्ड चोरी या गुम होने पर आपको सजग रहने की जरूरत है। आपके चोरी या गुम हुए आधार कार्ड का गलत कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -