Diwali 2026: दिवाली का त्योहार आते ही वे लोग अपने घरों को लौट जाते हैं, जो बाहर किसी दूसरे शहरों में पढ़ाई, नौकरी आदि की वजह से रहे हैं। ऐसे में वे अपने घर में ताला लगाकर चले जाते हैं। ऐसे लोगों की संख्या अच्छी खासी है। ऐसे में यात्रा की तैयारी के बीच घर की सुरक्षा को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। गैस का रेगुलेटर चालू रह जाना, बिजली के उपकरणों का प्लग लगा होना या पानी का नल खुला रह जाना परेशानी खड़ी कर सकता है।
इसलिए घर से निकलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आपका घर सुरक्षित रहेगा और लौटने पर आप फालतू की होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...