Diwali Scam Alert: दिवाली खुशियों, रोशनी और खरीदारी का त्योहार है। इस मौके पर लोग अपने परिवार के लिए नए कपड़े, मिठाइयां और कई तरह के सामान खरीदते हैं। वहीं, ऑनलाइन शॉपिंग और आकर्षक डिस्काउंट का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। पर हम ये नहीं भूल सकते कि त्योहार की इसी खुशी के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। वे लोगों को सस्ते सामान, कैशबैक और दिवाली गिफ्ट का लालच देकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं।
कई बार ठग इतने शातिर तरीके अपनाते हैं कि लोगों को धोखाधड़ी का पता भी नहीं चलता। दरअसल, एक अनजान लिंक पर क्लिक करना या किसी फर्जी कॉल पर भरोसा करना आपके बैंक खाते के लिए मुसीबत बन सकता है। इसलिए अगर आप भी दिवाली पर ऑनलाइन ऑफर्स का फायदा उठाने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियां जरूर बरतें। चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...