Diwali 2026 Firecracker Safety: दिवाली खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ जश्न मनाने का त्योहार है। इस मौके पर कई लोग घरों में दीये जलाते हैं और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाते हैं, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि थोड़ी सी लापरवाही इस त्योहार की खुशी को हादसे में बदल सकती है।
पटाखों से निकलने वाली चिंगारी, धुआं और तेज आवाज न केवल लोगों के लिए परेशानी पैदा करते हैं। बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में दिवाली पर पटाखे जलाने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां और नियम जानना बेहद जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं दिवाली पर पटाखे जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...