फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: दिवाली पर कंपनी को बोनस देना जरूरी है या नहीं? नौकरीपेशा लोग जान लें अपने अधिकार और नियम

Thu, 15 Oct 2026 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Bonus Rules: दिवाली पर हर कंपनी के लिए अलग से त्योहार बोनस देना अनिवार्य नहीं है, लेकिन कानून के दायरे में आने वाले पात्र कर्मचारियों को सालाना बोनस देना जरूरी हो सकता है। बोनस की पात्रता, सैलरी सीमा और भुगतान की दर तय नियमों पर निर्भर करती है, इसलिए त्योहार पर मिलने वाले बोनस और कानूनी बोनस के बीच अंतर समझना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 7
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Diwali 2026: दिवाली आते ही कर्मचारियों को सैलरी के साथ मिलने वाले बोनस का इंतजार रहता है। कई कंपनियां त्योहार के मौके पर अपने कर्मचारियों को अतिरिक्त पैसे यानी बोनस देती हैं, जबकि कुछ जगहों पर मिठाई या गिफ्ट देकर त्योहार की खुशियां मनाई जाती हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कंपनी को दिवाली पर बोनस देना कानूनी रूप से जरूरी है या नहीं? इसलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर नौकरीपेशा लोगों के लिए बोनस को लेकर नियम क्या कहते हैं। आप अगली स्लाइड्स में दिवाली बोनस से जुड़े नियम के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
दिवाली पर बोनस देना क्या कंपनी की जिम्मेदारी है?
  • भारत में इसके लिए Payment of Bonus Act, 1965 यानी बोनस भुगतान अधिनियम महत्वपूर्ण रहा है
  • इस कानून के तहत पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले कर्मचारियों को सालाना बोनस देने का प्रावधान है
  • हालांकि, दिवाली पर देने वाला बोनस और ये सालाना मिलने वाला बोनस अलग-अलग होते हैं
  • पारंपरिक रूप से यह कानून उन कंपनियों पर लागू होता है, जहां पर 20 या उससे अधिक कर्मचारी काम करते हैं
विज्ञापन

3 of 7
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
किसे मिल सकता है सालाना बोनस?
  • कर्मचारी ने संबंधित वित्तीय वर्ष में कम से कम 30 कार्य दिवस काम किया हो
  • तो वह कानून के तहत बोनस पाने का पात्र हो सकता है
  • हालांकि, इसमें अन्य शर्तें भी लागू होती हैं

4 of 7
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां ध्यान देने वाली बात है कि कानूनी बोनस और दिवाली पर कंपनी की ओर से दिए जाने वाले अतिरिक्त त्योहार बोनस को एक ही नहीं समझना चाहिए
  • कानून के तहत मिलने वाला बोनस सालाना पात्रता और निर्धारित नियमों से जुड़ा होता है
  • वहीं, दिवाली पर अलग से मिलने वाला बोनस कंपनी की नीति, जो आपको कंपनी ने अपॉइंटमेंट लेटर दिया है, उसमें जो शर्ते हैं उस पर निर्भर कर सकता है
विज्ञापन

5 of 7
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कितना बोनस देने का नियम है?
  • बोनस भुगतान अधिनियम के पारंपरिक प्रावधानों के तहत न्यूनतम बोनस की दर 8.33 प्रतिशत और अधिकतम सीमा 20 प्रतिशत रही है
  • हालांकि, ये जान लें कि वास्तविक भुगतान की गणना कानून में निर्धारित सैलरी सीमा और अन्य शर्तों के अनुसार होती है
  • इसका मतलब यह नहीं है कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने पूरे साल के सैलरी का 8.33 प्रतिशत बोनस के रूप में ही मिलेगा
  • गणना के लिए लागू कानूनी सीमा और कर्मचारी की पात्रता देखना जरूरी है
  • इसलिए बोनस की रकम हर कर्मचारी के लिए एक जैसी होना जरूरी नहीं है
विज्ञापन

6 of 7
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
अगर कंपनी बोनस देने से मना कर दे तो क्या करें?
  • अगर कर्मचारी को लगता है कि वह कानूनी बोनस का पात्र है, लेकिन कंपनी भुगतान नहीं कर रही है, तो सबसे पहले अपनी सैलरी स्लिप, अपॉइंटमेंट लेटर और कंपनी की बोनस नीति को जरूर चेक कर लें
  • इसके बाद कंपनी के एचआर विभाग या संबंधित अधिकारी से लिखित में जानकारी मांगी जा सकती है
  • समस्या का समाधान नहीं होने पर संबंधित श्रम विभाग से आप शिकायत भी कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
दिवाली बोनस के लिए ये बात याद रखें
  • दिवाली पर अतिरिक्त बोनस मिलना हर कर्मचारी का अपने आप मिलने वाला अधिकार नहीं है
  • वहीं, जहां कानून के तहत सालाना बोनस देना अनिवार्य है, वहां कंपनी केवल त्योहार बोनस की अपनी नीति का हवाला देकर कानूनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती
  • एक जरूरी बात यह भी है कि भारत में श्रम कानूनों में होने वाले बदलाव की भी जानकारी रखें ताकि, कोई दिक्कत न हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें