फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली अलर्ट: लाइटिंग करते समय भूलकर न करें ये 4 गलतियां, वरना लग सकता है करंट

Mon, 02 Nov 2026 10:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Diwali 2026: दिवाली पर घर को रोशनी से सजाते समय बिजली से जुड़ी छोटी सी लापरवाही भी करंट लगने या आग लगने का कारण बन सकती है
  • इसलिए घर में लड़ियां लगाते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली पर लड़ियां लगाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
Diwali Lighting Tips: दिवाली पर घरों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और सजावटी बल्बों से रोशन करने की तैयारी शुरू हो जाती हैं। घर की छत से लेकर बालकनी और मुख्य दरवाजे तक रोशनी लगाने के लिए लोग तरह-तरह की लाइटिंग का इस्तेमाल करते हैं।

पर इस सजावट के बीच बिजली की सुरक्षा को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। खराब तार, ढीले कनेक्शन या गीले हाथों से बिजली के उपकरण छूने पर करंट लगने का खतरा रहता है। ऐसे में दिवाली की सजावट करते समय कुछ गलतियों से बचना बेहद जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली पर लड़ियां लगाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
दिवाली की लड़ियां लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

गीले हाथों से प्लग लगाना
  • बिजली के उपकरणों के आसपास पानी या नमी होने पर करंट लगने का खतरा बढ़ सकता है
  • इसलिए गीले हाथों से प्लग, स्विच या बिजली के तारों को नहीं छूना चाहिए
  • अगर घर की सफाई के दौरान फर्श गीला है, तो बिजली के कनेक्शन के आसपास विशेष सावधानी बरतें
  • लाइट लगाने से पहले हाथ अच्छी तरह सुखा लें
  • पांव में चप्पल या जूते पहनना भी न भूलें
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली पर लड़ियां लगाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
कटी तारों वाली झालर लगाना
  • कई बार पुरानी दिवाली लाइटों को दोबारा इस्तेमाल कर लिया जाता है
  • पर हम ये भूल जाते हैं कि लंबे समय तक रखे रहने से इनके तार कट सकते हैं या इंसुलेशन खराब हो सकता है
  • ऐसी झालरों का इस्तेमाल करने से बिजली का झटका लगने और शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है
  • इसलिए लाइट लगाने से पहले उसके तार, प्लग और कनेक्शन अच्छी तरह चेक कर लें
  • अगर लड़ियों की तार कट गई हैं तो इनमें टेप लगाने की जगह नई लड़ियां लगाई जा सकती है

4 of 5
दिवाली पर लड़ियां लगाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
एक ही सॉकेट पर कई लाइटें लगाना
  • दिवाली पर ज्यादा रोशनी करने के लिए लोग एक ही सॉकेट में कई मल्टीप्लग लगा देते हैं या फिर एक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कई प्लग लगा देते हैं
  • ऐसा करने से सॉकेट और तारों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ सकता है
  • इससे तार गर्म होने और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है
  • इसलिए अलग-अलग सॉकेट और एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली पर लड़ियां लगाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
आउटडोर लाइटिंग में सुरक्षा का ध्यान न रखना
  • बालकनी, छत, बगीचे या घर के मुख्य दरवाजे पर लाइट लगाते समय मौसम और नमी का ध्यान रखना जरूरी है
  • घर के बाहर इस्तेमाल होने वाली लाइटें और उनके कनेक्शन संबंधित जगह की परिस्थितियों के अनुकूल होने चाहिए
  • केवल इनडोर इस्तेमाल के लिए बनी झालरों को खुले में लगाना सुरक्षित नहीं है
  • तारों को ऐसी जगह न रखें, जहां उन पर पानी पड़ता हो या लोग बार-बार पैर रखते हों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें