ATM Fraud Alert: आज के समय में बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम डिजिटल हो गए हैं। पैसे ट्रांसफर करने से लेकर बिल जमा करने तक की सुविधा घर बैठे मिल जाती है। वहीं, बैंक खाते से कैश निकालने के लिए भी अब बैंक की लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय एटीएम जाकर पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन एटीएम से पैसे निकालने की यह सुविधा जितनी आसान है, उतनी ही सावधानी बरतना भी जरूरी है।
वहीं, एटीएम से जुड़े फ्रॉड के मामले सामने आते रहते हैं। जालसाज अलग-अलग तरीकों से लोगों के कार्ड की जानकारी और एटीएम पिन हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपकी एक छोटी सी लापरवाही भी बैंक खाते में जमा रकम को खतरे में डाल सकती है। इसलिए अगर आप दिवाली के लिए एटीएम से कैश निकाल रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...