फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: दिवाली के लिए एटीएम से निकाल रहे हैं कैश? तो ये 4 गलतियां भूलकर न करें, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Sun, 08 Nov 2026 12:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ATM Safety Tips: एटीएम से पैसे निकालते समय कार्ड स्लॉट, पिन और आसपास मौजूद लोगों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है
  • थोड़ी सी सावधानी आपको एटीएम फ्रॉड और बैंक खाते में जमा रकम गंवाने से बचा सकती है
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली के लिए ATM से कैश निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
ATM Fraud Alert: आज के समय में बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम डिजिटल हो गए हैं। पैसे ट्रांसफर करने से लेकर बिल जमा करने तक की सुविधा घर बैठे मिल जाती है। वहीं, बैंक खाते से कैश निकालने के लिए भी अब बैंक की लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय एटीएम जाकर पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन एटीएम से पैसे निकालने की यह सुविधा जितनी आसान है, उतनी ही सावधानी बरतना भी जरूरी है।

वहीं, एटीएम से जुड़े फ्रॉड के मामले सामने आते रहते हैं। जालसाज अलग-अलग तरीकों से लोगों के कार्ड की जानकारी और एटीएम पिन हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपकी एक छोटी सी लापरवाही भी बैंक खाते में जमा रकम को खतरे में डाल सकती है। इसलिए अगर आप दिवाली के लिए एटीएम से कैश निकाल रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली के लिए ATM से कैश निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
इस दिवाली एटीएम से पैसे निकालते समय न कौन सी गलतियां न करें?

कार्ड स्लॉट चेक किए बिना न लगाएं कार्ड
  • एटीएम से पैसे निकालने से पहले मशीन को अच्छी तरह देखना जरूरी है
  • दरअसल, जालसाज कई बार कार्ड लगाने वाली जगह पर क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं
  • यह डिवाइस आपके कार्ड की जानकारी स्कैन कर सकती है
  • इसलिए कार्ड मशीन में लगाने से पहले स्लॉट को ध्यान से देखें
  • अगर कुछ संदिग्ध दिखे, तो ऐसी स्थिति में बैंक या पुलिस को इसकी जानकारी दें और इसका इसका करने से बचें
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली के लिए ATM से कैश निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
पिन डालते समय न करें लापरवाही
  • एटीएम से पैसे निकालते समय सबसे जरूरी चीज आपका पिन होता है
  • अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आपका पिन पता चल जाता है, तो ये आपके लिए दिक्कत कर सकता है
  • इसलिए एटीएम की स्क्रीन पर पिन दर्ज करते समय एक हाथ से कीपैड को जरूर ढक लें
  • इससे पीछे खड़ा कोई व्यक्ति या आसपास मौजूद कैमरा आपका पिन आसानी से नहीं देख पाएगा

4 of 5
दिवाली के लिए ATM से कैश निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
अनजान लोगों की मदद लेने से बचें
  • कई बार लोगों को एटीएम इस्तेमाल करने में परेशानी होती है
  • ऐसे में वे मशीन के आसपास मौजूद अनजान लोगों से मदद मांग लेते हैं
  • पर ऐसा कभी न करें, वरना ये जोखिम भरा हो सकता है
  • अगर आपको एटीएम चलाना नहीं आता, तो परिवार के उस सदस्य की मदद लें जिसे इसकी जानकारी हो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली के लिए ATM से कैश निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
एटीएम के अंदर अकेले रहें
  • एटीएम से पैसे निकालते समय आसपास के माहौल पर भी नजर रखना जरूरी है
  • कोशिश करें कि जब आप मशीन का इस्तेमाल कर रहे हों, तो आपके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति अंदर मौजूद न हो
  • अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके पीछे आकर खड़ा हो जाता है, तो उसे बाहर जाने के लिए कहें
  • अगर वह आपकी बात नहीं मानता, तो वहां मौजूद गार्ड को इसकी जानकारी दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें