फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली जालसाजों से बचकर: आपकी एक छोटी सी गलती और खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

Thu, 31 Oct 2024 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली के त्योहार पर हर तरफ खुशियां होती हैं, लेकिन आपको इस मौके पर ध्यान देना है कि आपकी खुशियों को जालसाज नजर न लगा दें। इसलिए दिवाली पर होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली पर फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala
Diwali Fraud Alert: दिवाली का जो पर्व होता है उसकी हिंदू धर्म में एक खास मान्यता है। इस दिन भगवान गणेश से लेकर मां लक्ष्मी तक की पूजा होती है। पूजा के बाद लोग प्रसाद वितरण करते हैं और अपनों को मिठाई भी देते हैं। इस दिन लोग अपने घरों को रौशनी से सजाते हैं, एक तरफ दीये जलाए जाते हैं तो दूसरी तरफ लोग घरों में लाइटिंग भी लगाते हैं। यही नहीं इस दिन लोग पटाखे भी फोड़ते हैं, लेकिन आपको इस दिवाली ध्यान रखना है कि आपकी इन खुशियों में कहीं जालसाज सेंध न लगा दें। जी हां, क्योंकि दिवाली की आड़ में जालसाज लोगों को ठगने के कई नए-नए तरीके निकालते हैं और फिर आपकी एक छोटी सी गलती से आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली पर फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है ठगी:-

नंबर 1
  • इस दिवाली अगर आपके पास कोई अनजाना लिंक आता है जिसमें आपको किसी लॉटरी या मुफ्त सोना जीतने जैसी बातें कहीं गई हैं, तो जरा ठहरिए और ऐसे लिंक पर क्लिक करने से बचें। जालसाज ऐसे लिंक आपको ठगने के लिए भेजते हैं और जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपका मोबाइल हैक हो जाता है और आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं। इसलिए पहले आए हुए लिंक की जांच कर लें, वरना ठगी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली पर फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • दिवाली के मौके पर कई तरह के ऑफर्स चलते हैं जिसमें कैशबेक से लेकर कई अन्य चीजें जीतने की बातें कही जाती है। अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है या आपके पास कोई ईमेल आता है आदि। ऐसे में इन ऑफर्स पर विश्वास करने से पहले या अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी शेयर करने से पहले इनकी जांच कर लें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।

4 of 5
दिवाली पर फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड कितना जरूरी होता है। अगर आप पेमेंट से जुडे़ किसी ओटीपी को किसी अन्य व्यक्ति को शेयर करते हैं तो आपके खाते से पैसे निकल जाते हैं। इसलिए अगर कोई भी आपसे किसी भी काम के लिए आपके मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को मांगे, तो पहले ये सुनिश्चित कर लें कि ये ओटीपी शेयर करना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली पर फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • दिवाली का फायदा उठाकर जालसाज लोगों को बैंक अधिकारी बनकर या किसी लुभावने ऑफर्स को लेकर कॉल करते हैं। इसके बाद ये आपको अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर आपको ठग सकते हैं। इसलिए ऐसी किसी भी कॉल से बचकर रहें और अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी शेयर न करें। साथ ही किसी भी तरह का पेमेंट करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें