फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digilocker: डिजिलॉकर पर कैसे लिंक करें अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स? इस तरीके से मिनटों में पूरी होगी प्रक्रिया

Sat, 25 Apr 2026 07:29 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Digilocker Guide 2026: अक्सर लोगों को डिलिलॉकर पर डिएल या आरसी लिंक करने में परेशानी होती है, शायद कुछ लोग इसे लिंक करने की प्रक्रिया को समझ नहीं पाते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में सरल तरीके से स्टेपवाइज जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डिजिलॉकर पर डिएल आरसी कैसे लिंक करें? - फोटो : AI
Link Of DL, RC on Digilocker:आज के डिजिटल दौर में अक्सर कुछ लोगों को यह तो मालूम रहता है कि वे अपने डाक्यूमेंट्स को डिजिलॉकर पर सेव करके रख सकते हैं, मगर वे ऐसा करते नहीं हैं। असल में कुछ लोगों को लगता है कि वे दस्तावेजों का फोटो खींचकर भी सरकारी जगहों पर दिखा सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि किसी भी सरकारी काम में सामान्य फोटो मान्य नहीं होती है। वहीं डिजिलॉकर पर मौजूद दस्तावेजों की मान्यता बहुत अधिक है। 

अगर आपके दस्तावेज डिजिलॉकर पर लिंक हैं, तो गाड़ी चेकिंग के दौरान भी आप इन्हें बेझिझक दिखा सकते हैं, क्योंकि वहां ये पूरी तरह मान्य हैं। इसलिए अगर आपने भी अभी तक अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स को डिजिलॉकर पर नहीं लिंक नहीं किया है तो आइए इस लेख में इसे लिंक करने के तरीकों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डिजिलॉकर पर डिएल आरसी कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 1- डिजिलॉकर पर अकाउंट बनाने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले 'DigiLocker' एप डाउनलोड करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Sign Up' बटन पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • अपनी पसंद का 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन सेट करें, जो भविष्य में लॉगिन के काम आएगा।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरकर अपना अकाउंट वेरिफाई करें।
विज्ञापन

3 of 5
डिजिलॉकर पर डिएल आरसी कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2- डीएल लिंक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
  • अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन की मदद से डिजिलॉकर में साइन-इन करें।
  • डिजिलॉकर में 'सर्च डाक्यूमेंट्स' सेक्शन में जाएं और 'ड्राविंग लाइसेंस' का नाम टाइप करें। इसके बाद नीचे आकर 'ऑल स्टेट्स' वाले ड्राइविंग लाइसेंस पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर फिल करके अपने DL को डिलिलॉकर से लिंक कर सकते हैं।

4 of 5
डिजिलॉकर पर डिएल आरसी कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3- आरसी (RC) लिंक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
  • इसके लिए भी आप सबसे पहले डिजिलॉकर में 'सर्च डाक्यूमेंट्स' सेक्शन में जाएं। वहां 'रजिस्ट्रेशन ऑफ वेहिकिल्स' सर्च करें।
  • इसके बाद आप 'आल स्टेट्स' वाले रजिस्ट्रेशन ऑफ वेहिकिल्स पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ चेचिस नंबर फिल करें और 'गेड डाक्यूमेंट्स' पर क्लिक करें।
  • यह दस्तावेज सीधे सरकारी डेटाबेस से आपके डिजिलॉकर के 'इश्यूड डाक्यूमेंट्स' सेक्शन में सेव हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिजिलॉकर पर डिएल आरसी कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
डिजिलॉकर के फायदे और कानूनी मान्यता
  • नियमों के अनुसार, डिजिलॉकर के इश्यूड डाक्यूमेंट्स में रखें ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट, आरसी आदि पूरी तरह कानूनी रूप से वैध होते हैं।
  • जरूरत पड़ने आप यहीं से डीएल और आरसी भी ट्रैफिक पुलिस को दिखा सकते हैं, ये दस्तावेज भी पूरी तरह मान्य होते हैं।
  • यह क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म एन्क्रिप्टेड है, जिससे आपके निजी दस्तावेजों के चोरी होने या खोने का डर नहीं रहता।
  • नौकरी के आवेदन या सरकारी कामों के लिए आप सीधे डिजिलॉकर से डिजिटल लिंक भी शेयर कर सकते हैं।
  • इसमें मौजूद दस्तावेजों पर एक सुरक्षित QR कोड होता है, जिसे स्कैन करके उनकी असलियत की जांची जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें