जब भी कोई व्यक्ति विदेश जाने का सपना देखता है, तो दो शब्द सबसे पहले सुनने को मिलते हैं- पासपोर्ट और वीजा। जो लोग पहली बार विदेश जाने की योजना बना रहे होते हैं, वे अक्सर इन दोनों दस्तावेजों को एक ही समझ लेते हैं या इनके अंतर को लेकर असमंजस में रहते हैं।
हालांकि, ये दोनों ही यात्रा के लिए बेहद जरूरी हैं, लेकिन इनका उद्देश्य, इन्हें जारी करने वाली संस्थाएं और इनके नियम पूरी तरह से अलग होते हैं। बिना पासपोर्ट के आप वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकते और बिना वीजा के आपको दुनिया के अधिकतर देश में प्रवेश नहीं मिल सकता। इसलिए आइए इस लेख में बेहद आसान शब्दों में समझते हैं कि इन दोनों में क्या फर्क है।