आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनका आपको आए दिन कभी न कभी काम पड़ता ही होगा। मतलब ये दस्तावेज इतने जरूरी होते हैं कि इनके न होने पर कई काम अटक तक सकते हैं। जैसे- आपका पैन कार्ड। दरअसल, पैन कार्ड की कई कामों में जरूरत पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना हो, 50 हजार रुपये से ज्यादा का लेन देन हो, लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो आदि कई कामों के लिए पैन कार्ड का पास में होना जरूरी है। वहीं, अब ई-पैन कार्ड का इस्तेमाल भी लोग काफी ज्यादा करते हैं। हालांकि, लोग पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में अंतर नहीं कर पाते हैं और वो ये समझ नहीं पाते हैं कि कौन सा ज्यादा सुरक्षित है। तो चलिए आपको बताते हैं कि पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड के बीच अंतर क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...