Difference Between Current And Tatkal Ticket: भारतीय रेलवे से यात्रा करते समय अक्सर लोगों को 'करेंट टिकट' और 'तत्काल टिकट' के बीच काफी कन्फ्यूजन रहता है। कई यात्री इन दोनों को एक ही समझ बैठते हैं, जबकि इनके बुकिंग के नियम, समय और किराए में बड़ा अंतर होता है।
जहां तत्काल टिकट अचानक यात्रा की योजना बनने पर एक दिन पहले बुक किया जाता है, वहीं करेंट टिकट ट्रेन छूटने से कुछ घंटे पहले खाली सीटों के लिए जारी होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ट्रेन का करेंट और तत्काल टिकट एक-दूसरे से किस तरह अलग हैं।