Solar pump vs diesel pump me faydemand kaun hai: कृषि क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश में लंबे समय से किसान खेतों की सिंचाई के लिए डीजल पंपों का उपयोग करते आ रहे हैं। वहीं बढ़ती ईंधन कीमतों, खेती की बढ़ती लागत और ऊर्जा के दूसरे वैकल्पिक स्रोतों (इलेक्ट्रिक पंप, सोलर पंप) के आने से किसान अब नए विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में देश के भीतर सोलर पंप तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। इस कारण कई किसान अक्सर सवाल करते हैं कि डीजल पंप और सोलर पंप में कौन-सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है?