AC Blast Kyu Hota Hai: देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में देर रात एक भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। शाहदरा के विवेक विहार स्थित एक 4-मंजिला इमारत के छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को सुबह 3:47 बजे मिली। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 16 लोगों को रेस्क्यू किया।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह हादसा एक बार फिर एसी ब्लास्ट के खतरों की ओर इशारा कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आग एसी फटने की वजह से लगी थी। गर्मियों में बढ़ते तापमान और एसी पर बढ़ते लोड के कारण ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर किन गलतियों की वजह से ऐसी ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जात है।