High Speed Rail Corridor India: देश की राजधानी दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना के अधिकतर ट्रेनों में काफी भीड़ जाती है। ऐसे में दिल्ली से पटना तक का सफर में लगने वाला समय बेहद आसान और रोमांचक होने वाला है, क्योंकि जल्द ही इस रूट पर देश की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन दौड़ने की योजना बनाई जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के बाद दिल्ली-पटना अगला सबसे बड़ा प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर होगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से पटना की लगभग 1,170 किलोमीटर लंबी दूरी मात्र 4.5 घंटे में पूरी हो जाएगी, जबकि वर्तमान समय में इस ट्रेन सफर में करीब 12 घंटे या उससे ज्यादा का वक्त लगता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति क्या है।