Delhi Building Collapse: दिल्ली में बीते दिन जो हादसा हुआ उसने हर किसी को झकझोर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।
इस हादसे में अब तक 7 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इस हादसे के बाद एक सवाल चर्चा में है कि क्या ऐसे हादसे के बाद यानी इमारत गिरने पर क्या मुआवजा मिलता है या नहीं? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर इसमें मुआवजा मिलता है या नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...