फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: रोड टैक्स से लेकर PUCC-इंश्योरेंस होने पर भी दिल्ली में कट रहा 20000 का चालान, जानें क्यों

Fri, 19 Dec 2025 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Traffic New Rule: दिल्ली में बीते दिन से गाड़ियों का एंट्री और PUC सर्टिफिकेट को लेकर नया नियम शुरू हो गया है। प्रदूषण को कम करने के लिहाज से दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में क्यों गाड़ियों का 20000 रुपये का चालान कट रहा है? - फोटो : Amar Ujala
Delhi PUCC New Rule: दिल्ली में नए नियम के लागू होते ही बीते दिन लोग काफी परेशान नजर आए। खासतौर पर वे लोग जिनकी गाड़ी की PUCC नहीं हो रखी। दरअसल, दिल्ली में 18 दिसंबर 2025 से एक नया नियम लागू हुआ जिसके तहत अब बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को दिल्ली के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा।

पर इन सबके बीच खबर ये भी आई कि जिन गाड़ियों के पूरे कागजात हैं, लेकिन फिर भी उनकी गाड़ी का 20000 रुपये का चालान काटा जा रहा है। इससे गाड़ी के मालिक काफी परेशान नजर आए। लोगों का कहना है कि उनके पेपर्स तो सब पूरे हैं, तो फिर क्यों उनकी गाड़ी का चालान काटा जा रहा है? तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों है और इसके पीछे कौन सा नियम काम कर रहा है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में क्यों गाड़ियों का 20000 रुपये का चालान कट रहा है? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: क्यों कट रहे हैं चालान?
जवाब:
दरअसल, दिल्ली में में बीते दिन यानी 18 दिसंबर 2025 से गैर बीएस-6 वाले निजी वाहनों की एंट्री पर पूरी तर से रोक लगा दी गई। दिल्ली के बॉर्डर पर अगर कोई बीएस-6 गाड़ी आ रही हैं, तो उनका 20000 रुपये का चालान काटा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में क्यों गाड़ियों का 20000 रुपये का चालान कट रहा है? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: क्या बिना किसी चेतावनी के ही चालान काटा जा रहा है?
जवाब:
दिल्ली में लागू हुए नए नियम के तहत दूसरे राज्य में रजिस्टर्ड हुई गाड़ी, जो बीएस-6 नहीं है वो अगर दिल्ली में एंट्री करती है तो पकड़े जाने पर उसका सीधे 20000 का चालान काटा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इसको लेकर कोई चेतावनी या कोई और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी जा रही है।

4 of 5
दिल्ली में क्यों गाड़ियों का 20000 रुपये का चालान कट रहा है? - फोटो : AdobeStock
सवाल: क्यों हो रहा है गाड़ियों का चालान?
जवाब:
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और AQI की वजह से दिल्ली सरकार से लेकर आम आदमी काफी परेशान है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कई नियम लागू किए जिसमें 50% वर्क फ्रॉम, तंदूरों पर बैन, कंस्ट्रक्शन पर रोक आदि शामिल है। ऐसे ही दिल्ली में गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल तभी मिलेगा, जब उनकी गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट होगा। साथ ही दूसरे राज्यों की बीएस-6 से नीचे की गाड़ी की दिल्ली में एंट्री अगले आदेश तक बैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में क्यों गाड़ियों का 20000 रुपये का चालान कट रहा है? - फोटो : PTI
सवाल: क्या आपकी गाड़ी का भी कट सकता है चालान?
जवाब:
अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि क्या आपकी गाड़ी का भी चालान कट सकता है? तो इसका जवाब है कि अगर आपकी गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट नहीं है तो आपको दिल्ली में पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पाएगा। वहीं, आपकी गाड़ी दूसरे राज्य की है और वो बीएस-6 मानक की नहीं है आदि। ऐसे में जो नए नियम लागू हुए हैं उनके तहत आपकी गाड़ी का 20000 रुपये का चालान कट सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें