फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi MSY: रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? यहां जानें महिला समृद्धि योजना के बारे में सबकुछ

Tue, 07 Jul 2026 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Mahila Samriddhi Yojana Kab Start Hogi: दिल्ली की महिलाओं को 28 अगस्त को 2500 रुपये मिल सकते हैं। आप इस योजना से जुड़ी हर एक जरूरी जानकारी यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
महिला समृद्धि योजना: दिल्ली की महिलाओं को कब 2500 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Amar Ujala AI
Delhi Mahila Samriddhi Yojana: एक तरफ जहां भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है तो वहीं अलग-अलग प्रदेशों की राज्य सरकारें भी अपने-अपने राज्य की जनता के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। 

जैसे- अब एक बार फिर से महिला समृद्धि योजना की चर्चा जोरों पर है जिसके तहत दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलने हैं। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि ये योजना 28 अगस्त से शुरू हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आखिर ये योजना कब शुरू होगी जैसी जरूरी जानकारियां...
विज्ञापन

2 of 5
महिला समृद्धि योजना: दिल्ली की महिलाओं को कब 2500 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
महिला समृद्धि योजना की शुरुआत कब होगी?
  • माना जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर महिला समृद्धि योजना को शुरू करने की तैयारी है
  • कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि 28 अगस्त 2026 को इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी
  • हालांकि, अभी सरकार की तरफ से होने वाली आधिकारिक घोषणा का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
महिला समृद्धि योजना: दिल्ली की महिलाओं को कब 2500 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
किन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये?
  • ऐसी महिलाएं जो दिल्ली की स्थायी निवासी हो
  • साथ ही जो महिलाएं पिछेल 5 साल से दिल्ली में रह रही हो
  • जिन महिलाों की उम्र 21 से 60 साल है
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से 3 लाख के बीच होनी चाहिए

4 of 5
महिला समृद्धि योजना: दिल्ली की महिलाओं को कब 2500 रुपये मिलेंगे? - फोटो : AdobeStock
  • अगर कोई महिला सरकारी नौकरी करती है, तो उसे ये लाभ नहीं मिल पाएगा
  • दिल्ली से बाहर रहने वाली महिलाओं को ये लाभ नहीं मिलेगा
  • जो महिलाएं टैक्स भरने की कैटेगरी में हैं, वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला समृद्धि योजना: दिल्ली की महिलाओं को कब 2500 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
  • महिलाओं के पास वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए
  • दिल्ली में रहने की अवधि का विवरण देना होगा
  • स्व-घोषणा पत्र चाहिए होगा
  • बैंक खाते की जानकारी चाहिए होगी आदि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें