फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakshmi Yojana: रक्षाबंधन पर महिलाओं की होगी 'लक्ष्मी' बरसात, जानिए कौन उठा सकेगा फायदा?

Thu, 30 Jul 2026 11:55 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार अगस्त 2026 से दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू करने जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। पहली किस्त 28 अगस्त को जारी होगी, जबकि आवेदन 1 अगस्त से ऑनलाइन शुरू होंगे। आइए जानते हैं पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया।
विज्ञापन
1 of 6
जरूरतमंद महिलाओं के लिए सरकार का तोहफा - फोटो : AI
रक्षाबंधन का त्योहार इस बार दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए सिर्फ भाई के प्यार का ही नहीं, बल्कि आर्थिक मदद की नई शुरुआत का भी मौका बनने जा रहा है। दिल्ली सरकार अगस्त 2026 से दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने घोषणा की है कि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से शुरू होंगे, जबकि पहली किस्त 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन जारी की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
जरूरतमंद महिलाओं के लिए सरकार का तोहफा - फोटो : X/Rekhagupta
जरूरतमंद महिलाओं के लिए सरकार का तोहफा
दिल्ली में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। शुरुआत में इस योजना का नाम 'महिला समृद्धि योजना' रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया गया। सरकार ने इसके लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। शुरुआती चरण में करीब 17 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन

3 of 6
जरूरतमंद महिलाओं के लिए सरकार का तोहफा - फोटो : Money Spent
क्या है इस योजना का उद्देश्य?
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत मिलने वाली 2500 रुपये की राशि दो हिस्सों में बांटी जाएगी। हर महीने 1000 रुपये लाभार्थी के CBDC डिजिटल रुपये वॉलेट में भेजे जाएंगे, जबकि 1500 रुपये RD या FD खाते में जमा होंगे। यह राशि तीन साल तक लॉक रहेगी और मैच्योरिटी पर ब्याज सहित एक साथ मिलेगी। यदि लाभार्थी चाहे तो पूरी 2500 रुपये की राशि भी RD या FD में जमा करा सकती है।

4 of 6
जरूरतमंद महिलाओं के लिए सरकार का तोहफा - फोटो : एआई जनरेटेड
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक परिवार से केवल एक महिला ही आवेदन कर सकेगी और आवेदक का कम से कम 10 साल से दिल्ली का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
जरूरतमंद महिलाओं के लिए सरकार का तोहफा - फोटो : amar ujala
इन महिलाओं को नहीं होगा फायदा
कुछ महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है, जिनके तीन से अधिक बच्चे हैं, जिनके परिवार की सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से ज्यादा है, जो GST या आयकर का भुगतान करते हैं, जिनके घर में कार है या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है अथवा सेवानिवृत्त हो चुका है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जरूरतमंद महिलाओं के लिए सरकार का तोहफा
ऑनलाइन होंगे आवेदन
योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। सरकार 1 अगस्त से इसके लिए विशेष पोर्टल शुरू करेगी। आवेदन के समय दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाते का विवरण देना होगा। तीन साल तक हर महीने 1500 रुपये RD या FD में जमा होने पर कुल 54 हजार रुपये जमा होंगे। इस राशि पर बैंक की तय ब्याज दर के अनुसार ब्याज भी मिलेगा और मैच्योरिटी पूरी होने पर पूरी रकम एक साथ लाभार्थी को मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें