फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pink Saheli Card: दिल्ली में अब पिंक सहेली कार्ड से मिलेगा फ्री में ट्रैवल करने का लाभ! जानें कहां बनेगा ?

Thu, 01 Jan 2026 03:14 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pink Saheli Smart Card Delhi: डीटीसी की बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंंक सहेली स्मार्ट कार्ड का इस महीने से बनना शुरू हो जाएगा। इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि ये कार्ड आप कहां और कैसे बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे बनवाएं ? - फोटो : Adobe stock
Pink Saheli Smart Card Delhi: नए साल से दिल्ली में 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' की शुरुआत होने जा रही है, जो महिला यात्रियों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा लेने के लिए आवश्यक होगा। अब गुलाबी टिकट सिस्टम को बंद कर इस स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि फ्री ट्रैवल योजना और पारदर्शी, डिजिटल तरीके से लागू हो सके।

ये पहल दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, समावेशन और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सुगम बनाने की कोशिश का हिस्सा है। कार्ड 12 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं  को जारी किया जाएगा, जिससे काफी ज्यादा तादाद में लोग प्रतिमाह फ्री बस सफर का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे बनवाएं ? - फोटो : Adobe stock
क्या है पिंक सहेली कार्ड?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिल्ली सरकार की नई पहल है, जिसके तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए एक डिजिटल स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जाएगा। यह पुराने गुलाबी टिकटों की जगह लेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे बनवाएं ? - फोटो : Adobe stock
क्यों जरूरी है?

लंबे समय से जारी पिंक टिकट प्रणाली में पारदर्शिता की कमी और दुरुपयोग की शिकायतें आई थीं। स्मार्ट कार्ड से डेटा रिकॉर्डिंग, पहचान और ट्रैवल हिस्ट्री का डिजिटल ट्रैक रखना आसान होगा।
  
 

4 of 6
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे बनवाएं ? - फोटो : Adobe stock
कैसे बनवाएं?

रिपोर्ट्स की मानें तो पिंक सहेली कार्ड के लिए बैंकों का चयन कर लिया गया है। इसके साथ ही अब बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डीएम कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, बस डिपो और सीएससी (जन सुविधा केंद्र) पर काउंटर खोलें, ताकि महिलाओं को कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बताया जा रहा है कि दिल्ली में प्रमुख बस टर्मिनल, DTC केंद्र और बैंक काउंटरों पर कार्ड जारी करने के लिए स्टॉल / काउंटर खोले जाएंगे, ताकि आसानी से कार्ड बनवाया जा सके।

 
विज्ञापन

5 of 6
DTC bus travel - फोटो : Adobe stock
क्या इसके लिए पैसे देने होंगे ?

तो इसका जवाब है फिलहाल तो ऐस कोई खबर नहीं है। पिंक सहेली कार्ड के लिए कोई शुल्क देना नहीं होगा। दिल्ली सरकार इस कार्ड को मुफ़्त जारी कर रही है ताकि महिलाएं डीटीसी और क्लस्टर बसों में बिना किसी टिकट खर्च के यात्रा कर सकें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aadhaar Aadhar Card New - फोटो : Amar Ujala
बनवाने के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज

सहेली कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ ले जाने होंगे। ये दस्तावेज मुख्य रूप से आपकी पहचान और दिल्ली में निवास साबित करने के लिए जरूरी हैं। पिंक सहेली कार्ड बनवाने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड है, जो आपकी पहचान और दिल्ली में निवास प्रमाणित करता है।

इसके अलावा कुछ काउंटर पर पासपोर्ट साइज फोटो या वैकल्पिक पहचान पत्र जैसे वोटर ID, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ सकती है। 12 से 18 साल की उम्र वाले बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल आईडी मांगी जा सकती है। संक्षेप में, आधार कार्ड अनिवार्य है और बाकी दस्तावेज स्थिति अनुसार साथ रखे जा सकते हैं।

क्या दिल्ली मेट्रो में भी चलेगा?

फिलहाल यह कार्ड मुख्यत: बस ट्रैवल के लिए लागू है; मेट्रो में उपयोग पर भविष्य में विस्तार के संकेत हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि आगे आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें