Delhi CM Rekha Gupta Complaint Portal: दिल्ली में नागरिकों के लिए अब अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाना और उनका समाधान पाना पहले से कहीं आसान हो गया है। ये पहल ऐसे समय में आई है जब लोग अक्सर प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करते थे।
दरअसल, आज के समय में हर नागरिक चाहता है कि उसकी शिकायत को सही समय पर सुना जाए और उसका समाधान पारदर्शी तरीके से हो। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने डिजिटल माध्यम के साथ एक ऐसा मंच तैयार किया है, जो हर उम्र और तकनीकी स्तर के नागरिकों के लिए सरल और सहज हो।
अब दिल्लीवासी अपने क्षेत्र, विभाग या समस्या से जुड़े मामलों को बिना किसी बाधा के सीधे प्रशासन तक भेज सकते हैं और अपने अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। यहांइस लेख में इसके बारे में आपको हर जानकारी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में सीएम जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इसका उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का समाधान तेज़, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। पहले शिकायतें विभागों में ट्रांसफर होती रहती थीं और आवेदक को पता नहीं चलता था कि समाधान कब होगा। इस समस्या को हल करने के लिए यह एकीकृत डिजिटल मंच तैयार किया गया है।
यह पोर्टल दिल्ली सरकार के सभी प्रमुख विभागों जैसे एमसीडी, डीडीए और दिल्ली पुलिस से जुड़ी शिकायतों के लिए एक ही जगह पर काम करता है। शिकायतों, विभाग और क्षेत्र की मैपिंग पहले से ही की गई है। इसके अलावा कॉल सेंटर सपोर्ट, फीडबैक सिस्टम और अपील अथॉरिटी मौजूद हैं। इसका मकसद है कि हर दिल्लीवासी की आवाज़ सुनी जाए और उसका समाधान पारदर्शी तरीके से हो।