Engine Oil Change Delay Risks: बाइक को लंबे समय तक स्मूथ और बिना किसी परेशानी के चलाने के लिए सही समय पर उसका इंजन ऑयल बदलना बहुत जरूरी होता है। इंजन ऑयल बाइक के इंजन के अंदरूनी हिस्सों में चिकनाई बनाए रखने का काम करता है, जिससे पार्ट्स आपस में रगड़ नहीं खाते। लेकिन अक्सर लोग आलस या पैसों की बचत के चक्कर में ऑयल बदलवाने में देरी कर देते हैं।
गंदा या पुराना ऑयल धीरे-धीरे अपनी चिकनाई खो देता है, जिससे इंजन के पुर्जे तेजी से घिसने लगते हैं और बाइक खराब होने लगती है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि समय पर इंजन ऑयल न बदलने से बाइक में क्या-क्या गंभीर परेशानियां आ सकती हैं।