Microplastics In Drinking Water: हम अक्सर पानी या कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद प्लास्टिक की बोतलों का दोबारा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि बोतल के नीचे एक छोटा सा तिकोना निशान और उसके अंदर एक नंबर लिखा होता है? यह कोई साधारण नंबर नहीं, बल्कि रेजिन आइडेंटिफिकेशन कोड है। यह नंबर 1 से 7 तक होता है।
यह नंबर हमें बताते हैं कि बोतल किस तरह के प्लास्टिक से बनी है और उसे खाने-पीने की चीजों के लिए दोबारा इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं। स्वास्थ्य मानकों के अनुसार गलत नंबर की प्लास्टिक बोतलों का बार-बार उपयोग आपके शरीर में सूक्ष्म प्लास्टिक कण और हानिकारक रसायन घोल सकता है। अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए इन नंबरों का मतलब समझना बेहद जरूरी है। आइए पहले उन नंबरों के बारे में जिनमें खान-पान करना सुरक्षित होता है।