December 2024 Bank Holiday List: लोग अपनी जमा पूंजी को रखने के लिए बैंक खाता खुलवाते हैं और अब तो लगभग हर किसी की सैलरी भी बैंक खाते में आती है। यही नहीं, सरकार भी जो सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आर्थिक लाभ देती है उस पैसे को भी लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। ऐसे में लोग अपने कई कामों के लिए बैंक भी जाते हैं, लेकिन अगर आप भी बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगले महीने यानी दिसंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? अगर आप ये पता नहीं करते हैं तो आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए आप बैंकों की छुट्टियों के हिसाब से अपना काम प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दिसंबर माह में कितने दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। आप अगली स्लाइड्स में पूरे देश में बैंकों के अवकाश के बारे में जान सकते हैं...