Dating App Scam Alert: कहते हैं सच्चा प्यार आसानी से नहीं मिलता, लेकिन डेटिंग एप ने लोगों की इस परेशानी को थोड़ा तो कम कर ही दिया है। दरअसल, लोग डेटिंग एप पर जाते हैं और खुद को रजिस्टर करने के बाद अपने मैच को ढूंढते हैं। यहां से लोगों को अपनी पसंद भी मिलती है।
इनसे लोग पहले मिलते-जुलते हैं, समझते हैं, जानते-पहचानते हैं आदि। पर क्या आप जानते हैं इन डेटिंग एप के जरिए आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है? अगर नहीं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। कई लोग यहां पर नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगने के काम भी करते हैं। इसलिए आपको इनसे बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं।