DALL-E: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है। इससे आने वाले समय में कई रोजगारों पर एक बड़ा संकट खड़ा होने वाला है। हाल ही में ओपन एआई द्वारा तैयार किए गए चैटबॉट चैट जीपीटी की देश दुनिया में खूब चर्चाएं हो रही हैं। यह लैंग्वेज मॉडल टूल आपके द्वारा पूछे गए सवालों का लगभग सटीक उत्तर देता है। विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि इस तरह की तकनीक आने वाले समय कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मार्केटिंग से लेकर कई दूसरी नौकरियां छीन सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको OpenAI द्वारा तैयार किए DALL-E सॉफ्टवेयर के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर DALL-E द्वारा तैयार की गई तस्वीरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। यह सॉफ्टवेयर रोजमर्रा में उपयोग में होने वाली चीजों से लेकर ऐसी अमूर्त रचनाओं को बनाने में सक्षम है, जो वास्तविकता में मौजूद हैं ही नहीं। इसी कड़ी में हमने DALL-E सॉफ्टवेयर से कुछ हैरतअंगेज तस्वीरों को बनाने के लिए कहा -