Cyber Fraud: आज के इस डिजिटल युग में साइबर अपराध की संख्या में बीते वर्षों में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। साइबर अपराधी लोगों के साथ ठगी को अंजाम देने के लिए नए तरीकों को अपना रहे हैं। इन दिनों एक खास तरह का स्कैम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस स्कैम में साइबर ठग बच्चों को फेक इंटर्नशिप का झांसा देकर ठगी को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। इस नए स्कैम के बारे में गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एजेंसी इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर्स 14C वाले साइबर दोस्त ने बताया है।