Cyber Alert: देशभर में अलग-अलग बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम का समय नजदीक आ रहा है। सभी परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं और वे छात्रों व उनके अभिभावकों को ठगने का एक नया तरीका निकाला है। इस नए तरीके में ठग छात्रों और उनके अभिभावकों को निशाना बना रहे हैं, उन्हें नंबर बढ़ाने का लालच देकर उनसे पैसे मांग रहे हैं।
दरअसल, परीक्षा परिणाम की घोषणा से पहले और उसके आसपास का समय छात्रों और अभिभावकों के लिए काफी तनावपूर्ण होता है। इसी बात का फायदा उठाकर साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। यूपी सरकार ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी कर अभिभावकों और छात्रों को ऐसे फ्रॉड से सावधान रहने को कहा है। आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे की ऐसे कॉल आने पर आपको क्या करना चाहिए?