फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency Investment: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें, वरना घाटे में चला जाएगा आपका पोर्टफोलियो

Mon, 14 Feb 2022 10:19 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बाद से भारत में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर क्रेज बढ़ा है। इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। बीते कुछ वक्तों में इसने निवेशकों को एक जबरदस्त रिटर्न दिया है। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपका पोर्टफोलियो घाटे में रहेगा। भारत सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। वहीं उसने डिजिटल एसेट पर 30 प्रतिशत का कर लगाकर ये बात जाहिर करने की कोशिश की है कि आने वाले वक्तों में सरकार क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने का काम कर सकती है। ऐसे में अगर आप सरकार के इस दृष्टिकोण को देखकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की प्लानिंग करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। वरना आपको एक बड़ा घाटा हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें - फोटो : अमर उजाला

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सरकार का दृष्टिकोण साफ नहीं

भले ही सरकार ने डिजिटल एसेट पर होने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत तक कर लगाने की बात कही हो, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि क्रिप्टोकरेंसी को वैधता मिल चुकी है। भारत सरकार द्वारा क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट किए जाने को लेकर केवल अनुमान ही लगाए जा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले आपको इस बात पर विशेष गौर करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें - फोटो : अमर उजाला

क्रिप्टोकरेंसी कोई लीगल टेंडर नहीं है

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले इस बात को जान लें कि ये कोई लीगल टेंडर नहीं है। भविष्य में अगर आपके साथ कुछ गलत होता है, तो आप इसको लेकर कोई क्लेम नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें - फोटो : अमर उजाला

उतार-चढ़ाव से भरा है बाजार

क्रिप्टोकरेंसी निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। इनमें रोजाना काफी उतार-चढ़ाव होते हैं। क्रिप्टो में निवेश किए गए पैसों पर मुनाफा और घाटा काफी तेजी से होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें