Credit Card Bill: आज के समय में हर कोई चाहता तो है कि उसके पास ढेर सारे पैसे हो, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। खासकर जो लोग नौकरीपेशा होते हैं, उन्हें इन दिक्कतों का काफी सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग क्रेडिट कार्ड की तरफ जाते हैं। दरअसल, बैंक आपको डेबिट कार्ड की तरह की एक कार्ड देता है, जिसमें वो एक अमाउंट सेट कर देता है। इसके बाद कार्डधारक सेट लिमिट को अपने मुताबिक खर्च कर सकता है, जिसका बिल उसे चुकाना होता है। लेकिन इसमें देखने में आता है कि कई लोग शौक-शौक में क्रेडिट कार्ड बनवा तो लेते हैं, पर बिल भरने में उन्हें खासी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में फिर एक के बाद एक कई बिल बकाए होते चले जाते हैं और बैंक वाले कॉल कर करके परेशान करते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो चलिए कुछ तरीके जानने की कोशिश करते हैं जिनसे आप क्रेडिट कार्ड के बकाए को चुका सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...