CIBIL Score Drop Reasons: आज के समय अधिकतर लोगों के पास क्रेडिट कार्ड होता है, कुछ के पास तो एक से अधिक भी होता है। कई बार लोग आकर्षक ऑफर के चक्कर में नया कार्ड तो ले लेते हैं, लेकिन बाद में उसका इस्तेमाल करना पूरी तरह बंद कर देते हैं। एक आम इंसान अक्सर यह सोचता है कि अगर वह कार्ड का उपयोग नहीं कर रहा है, तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा और उसका खाता सुरक्षित रहेगा।
मगर वित्तीय और बैंकिंग नियमों के अनुसार, किसी क्रेडिट कार्ड को लंबे समय तक बेकार छोड़ देना आपके लिए बड़ा घाटा साबित हो सकता है। इससे आपके सिबिल स्कोर पर भी असर पड़ सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं इसके पीछे का पूरा गणित क्या है।