फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Tips: कूलर की गर्म हवा से हैं परेशान, तो आजमाएं ये टिप्स, मिलेगी शिमला जैसी ठंडक

Wed, 26 Apr 2023 05:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cooler Tips and Tricks - फोटो : Istock
गर्मियों के सीजन ने दस्तक दे दी है। धीरे धीरे गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल हीट वेव आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले मई, जून और जुलाई के महीने में गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ने वाला है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी और कूलर खरीदना शुरू कर दिए हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपने पुराने कूलर का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, घरों में रखा पुराना कूलर ठीक ढंग से कमरे को कूल नहीं कर पाता। अगर आपके कूलर में भी कुछ ऐसी समस्या आ रही है, जिसके चलते वह कमरे को ठीक ढंग से कूल नहीं कर पाता। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाने के बाद आपका कूलर कमरे को काफी अच्छे ढंग से कूल करेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Cooler Tips and Tricks - फोटो : Istock
कई लोग कमरे के अंदर कूलर को रखते हैं। उनके मुताबिक इससे कूलर ठंडी हवा देता है। हालांकि, यह एक गलत धारणा है। ठंडी हवा के लिए कूलर को बाहर रखना चाहिए। उसको हमेशा खुली खिड़कियों पर लगाना चाहिए। इससे कमरे के अंदर ठंडी हवा आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Cooler Tips and Tricks - फोटो : Istock
आपको अपने घरों में कूलर को किसी ऐसी जगह पर सेटअप करना चाहिए, जहां से पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेशन आता हो। पर्याप्त वेंटिलेशन वाली जगह पर कूलर को रखने से वह कमरे को काफी अच्छे से ठंडा करता है। 

Indian Railways: ट्रेन हो गई है लेट, तो 20 रुपये खर्च करके स्टेशन पर ही पा सकते हैं लग्जरी होटल जैसी सुविधा

4 of 5
Cooler Tips and Tricks - फोटो : Istock
अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग कूलर में निश्चित समय पर पानी को नहीं भरते हैं। इससे कूलर के साइड में लगी जालियां सूख जाती हैं। इस कारण कमरे में ठंडी हवा की जगह गर्म हवा आती है। ऐसे में आपको समय समय पर अपने कूलर में पानी को भरते रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cooler Tips and Tricks - फोटो : Istock
अगर आपका कूलर महीनों से बंद पड़ा है और उसका आपने लंबे समय से उपयोग नहीं किया है। इस स्थिति में आपको कूलर की अच्छे ढंग से सफाई करनी चाहिए। अगर कूलर के पंखों या मोटर में कोई गड़बड़ी है। इस स्थिति में उसे ठीक करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें